फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ओवरलोड ट्रकों पर आठ लाख 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान दस ओवरलोड वाहनों पर आठ लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे एआरटीओ सुभाष राजपूत ने हाईवे पर दौड़ रहे रोड़ी, डस्ट, बालू से लदे 10 ओवरलोड वाहनों को रुकवाकर उनका वजन कराया। तय क्षमता से अधिक वजन मिलने पर उन्होंने दस ओवरलोड वाहनों पर आठ लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उधर, अभियान की सूचना मिलने पर ओवरलोड वाहन चालकों ने अपने ट्रक एक्सप्रेस-वे पर यमुना पार हरियाणा की सीमा में ही खडे़ कर लिए। इससे एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। शाम तक ट्रक एक्सप्रेस वे पर ही खडे़ रहे। एआरटीओ का कहना है कि हाईवे पर किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें