छपरौली। हरियाणा के जिला पानीपत के खोजकीपुर गांव निवासी पांच साल की कीर्ति अपनी मां देवंती के साथ अपने नाना के घर छपरौली आई हुई थी । बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह बाजार में गई थी। टांडा रोड पर एक टैंपो ने मासूम को टक्कर मार दी, इससे वह गिर गई। दूसरी तरफ से आ रहे टैंपो ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद आरोपी टैंपो चालक भाग गया। बाद में पीड़ित पक्ष ने कहा वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है, इस विषय में उन्होंने लिखकर दे दिया, इस कारण मासूम का शव उन्हें सौंप दिया।