फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में छत से गिरने पर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के हमले में छत से गिरने पर किशोरी की मौत
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित डूडा की कालोनी में मंगलवार की शाम छत से कपड़े लेने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला बोल दिया। जिससे छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने शिकायत के बावजूद बंदरों को न पकड़वाए जाने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के खिलाफ हंगामा किया।
बिजरौल रोड डूडा कालोनी निवासी सुभाष की पुत्री शीतल (16) मंगलवार को मकान की छत पर सूख रहे कपड़ों को उतारने के लिए गई थी। अचानक वहां पर आए बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह उनसे बचकर भागने लगी तो छत से गिरकर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर लोगों ने शिकायतों के बावजूद बंदरों को न पकड़ने पर नगरपालिका के खिलाफ हंगामा किया। लोगों का कहना है कि नगर में बंदर हिंसक होते जा रहे हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पालिका से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें