फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से ओपन कबड़डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटी बसी की महिला कबडडी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम
विज्ञापन

खेकड़ा। गाजियाबाद में आयोजित महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम बसी की टीम ने दिल्ली की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहां से लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने टीम का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को गाजियाबाद में महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्राम बसी की नैन स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला टीम ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। उसने दिल्ली की टीम को 29-17 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के कोच पवन नैन ने बताया कि टीम की खिलाड़ी नीशू नैन ने टूर्नामेंट की बेस्ट रेडर, शिखा ने बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब जीता। खिलाड़ी नीशू, काजल, गुड्डन, स्वाति, अंजू, शीतल आदि का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजीव कुमार, किरण उस्ताद, वीरेंद्र प्रधान, चतर सिंह, सतवीर प्रधान, श्रीओम, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें