फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सांकरौद के खादर में खनन का निरीक्षण करने पहुंची लखनउ की टीम, मानक के अनुसार पाया गया खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव सांकरौद के खादर में किसानों की शिकायत पर लखनऊ की टीम ने सोमवार को पहुंचकर रेत खनन की जांच की। टीम ने ठेकेदारों और किसानों ने बात करके मुआयना किया। जांच में खनन मानक के अनुसार होता मिला। इसके बाद टीम उन्हें हिदायत देकर लौट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी एक किसान ने यमुना खादर में नियमों के विपरीत रेत खनन किए जाने की शिकायत एनजीटी में की थी। किसान की शिकायत पर सोमवार को लखनऊ की टीम ने खनन अधिकारी राजकुमार संगम को साथ लेकर छापा मारा। इसके बाद मुआयना किया। वहां पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार से पूछताछ करने के साथ ही किसानों से भी वार्ता की। ग्रामीणों का आरोप था कि मानक से विपरीत पोर्कलेन मशीनों से खनन किया जा रहा है। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष यमुना में नियम विपरीत हो रहे खनन की शिकायत की। जांच के बाद खनन मानक के अनुसार होता पाया गया।
एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि उनको लखनऊ टीम के आने की सूचना मिली थी। वह और पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए मौके पर मौजूद रहे। खनन अधिकारी राजकुमार संगम ने बताया कि टीम द्वारा जांच की गई है। सभी संबंधित पक्षों से वार्ता भी की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें