फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ए ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज में शनिवार को क्रिकेट और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को कालेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह व साहित्य संस्कृति परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की शायरा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की निशा दूसरे स्थान पर व बीए तृतीय वर्ष की रिंकी तीसरे स्थान पर रही। कालेज में टीम ए व टीम बी के बीच क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में 90 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी टीम बी 82 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम ए ने प्रतियोगिता जीत ली। इस अवसर पर कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, रोहित बंसल, अशोक कुमार, संतोष, प्रियंका सिंह, कुमारी भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें