फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों ने बीएसए को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑनलाइन उपस्थिति के लिए संसाधन उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग
विज्ञापन

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ ने सोमवार को बिना संसाधन उपलब्ध कराए ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम बीएसए को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षकों की अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि शिक्षकों पर संसाधन उपलब्ध कराए बिना ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से शिक्षकों को व्यक्तिगत आईडी पर सिम खरीदने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को सरकारी सिम उपलब्ध कराने, राज्य कर्मचारियों की तरह 31 दिन का उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश, पुरानी पेंशन बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, राजकुमार शर्मा, ईश्वरपाल सिंह, तेजपाल शर्मा, राकेश यादव, पवन कुमार, योगेश शर्मा, मनोज कुमार, मौजीराम, हरविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें