फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूलों से गायब हो रहे शिक्षक, 43 का वेतन रोका, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों के छापा मारने पर गायब मिले थे 43 शिक्षक-शिक्षिकाएं
विज्ञापन

- बीएसए ने डीएम की सख्ती के बाद नोटिस जारी किया, सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं का बुरा हाल होता जा रहा है जो स्कूलों से बिना बताए गायब रहते हैं। यहां पिछले एक महीने में इस तरह स्कूलों से ऐसे 43 शिक्षक-शिक्षिकाएं गायब मिले हैं। जिनकी रिपोर्ट बीएसए दबाकर बैठी रहीं। डीएम की सख्ती के बाद ड्यूटी से गायब होने वाले सभी शिक्षकों का दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस जारी किया गया और उनपर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
बीएसए और सभी बीईओ ने पिछले एक महीने में स्कूलों के निरीक्षण किए तो उनको मुख्य अध्यापक से लेकर सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा शिक्षामित्र व अनुदेशक गायब मिले। प्रेरणा पोर्टल पर देखा गया तो उनके द्वारा छुट्टी दर्ज नहीं की गई थी और वह बिना सूचना के स्कूलों से गायब थे। उनकी पूरी रिपोर्ट बीएसए कार्यालय बीईओ ने भेज दी, लेकिन बीएसए ने ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की जगह रिपोर्ट को दबाए रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने डौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छापा मारा और वहां एक साथ आठ शिक्षक-शिक्षिकाएं गायब मिले तो उन्होंने बीएसए को सख्ती के निर्देश दिए। उसके बाद उन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने और जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया जो स्कूलों से बिना बताए गायब मिले थे। एक महीने के निरीक्षण के आधार पर यह सूची तैयार की गई, जिसमें 43 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं।
बीएसए आकांक्षा रावत के अनुसार सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है और उनसे स्पष्टीकरण लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
- इन स्कूलों से यह मिले गायब
मोहम्मद मोबीन, प्राथमिक विद्यालय प्रथम बसौद, योगेंद्र कुमार, मीनू कुमारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गूंगाखेड़ी, जितेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय मतानतनगर, रीता देवी, मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुलेखा यादव, अंजना शर्मा, जया बहुगुणा, दीपिका, गीता देवी सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय डौला, दिनेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय प्रथम बसी, पूनम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबला, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय प्रथम नौरोजपुर गुर्जर, ओमबीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाछौड़, सीमा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय प्रथम अग्रवाल मंडी टटीरी, रेनू, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय जिवाना, रुचि यादव, प्राथमिक विद्यालय मेवला, अनीता कुमारी, अन्नू कुमारी, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर मुजविदा अनुपस्थित मिले।
इसके अलावा इशरत जहां, प्राथमिक विद्यालय तृतीय असारा, पूजा तोमर, प्राथमिक विद्यालय तृतीय गूंगाखेड़ी, प्रियंका, पूजा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर मसूरी, बबली, प्राथमिक विद्यालय बिचपड़ी, पूनम देवी, प्राथमिक विद्यालय बाम, नवीनता, प्राथमिक विद्यालय प्रथम सांकरौद, सुनील कुमार, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय तमेलागढ़ी, बलवान सिंह, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय नौरोजपुर गुर्जर, अनीता, प्राथमिक विद्यालय कैड़वा, देवेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय खासपुर अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान करण पाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदायन, आदेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय डगरपुर, सीमा रानी पांचाल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम निवाड़ा, प्रीति शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा, अंजू, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली, रोहित कुमार, प्राथमिक विद्यालय प्रथम खेकड़ा, उस्मान अली, प्राथमिक विद्यालय प्रथम डगरपुर, दीपक तोमर, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम खेकड़ा, शालू त्यागी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, मिथलेश, प्राथमिक विद्यालय पट्टी मेहर बड़ौत गायब मिले। इसके अलावा दो विद्यालयों के चपरासी रवींद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय हमीदाबाद तथा देवेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडा भी गायब मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें