फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर जनता वैदिक कॉलेज के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। महामंत्री डॉ. अमर पाल सिंह ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण ही शिक्षकों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षकों ने प्रोफेसर पदनाम में विसंगतियां, पीएचडी अर्हताधारी को पांच वेतनवृद्धि, पुरानी पेंशन बहाली, नि:शुल्क मेडिकल सुविधा आदि सहित 24 मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, बाबूराम, डॉ. नरेंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य, डॉ. देवेंद्रपाल सिंह तोमर, डॉ. जीपी सिंह, डॉ प्रताप चौधरी, डॉ वीके द्विवेदी, डॉ उर्मेंद्र कुमार, डॉ बृजराज सिंह तोमर, डॉ लोकेंद्र कुमार सिंह, डॉ पुखराज सिंह, डॉ हरीष कुमार, अमित कुमार आनंद, डॉ राजाराम यादव, डॉ हीरालाल, डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ मालती, डॉ इंदु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें