फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षक एमएलसी चुनाव को मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर की मधुबन कॉलोनी में हुई शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की मधुबन कॉलोनी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक हुई। यहां शिक्षक एमएलसी चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने व जिले के सभी शिक्षकों की वोट बनवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिले के सभी शिक्षकों की वोट अप्रैल माह में बनवाई जाएगी। शिक्षक एमएलसी चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में जाकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया जाएगा। प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र खोखर, प्रदीप शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजेश गौड़, जयवीर सिंह, ललित जैन, शिवकरण चौरसिया, कमलेश कांत, सचिन राठी, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें