फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षक संघ का हंगामा, नोकझोंक

Thu, 14 Mar 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों पर शिक्षकों से कार्यालय के चक्कर लगवाने और रुपये देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। संघ के पदाधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे शिक्षक के पदाधिकारियों का कहना था कि शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों को पेंशन, जीपीएफ, चयन वेतनमान का लाभ एवं मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। शिक्षकों पर रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों के प्रकरणों का जल्द समाधान न करने पर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच नोंकझोंक भी हुई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाए। शिक्षक संघ के जिलामंत्री सतबीर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक आपस में उलझ गए। बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने संघ के पदाधिकारियों को शिक्षकों के प्रकरणों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मौके पर जिलामंत्री सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रविदत्त, रामबली तोमर, उपेंद्र पंवार, सोहनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें