फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर के बाद कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी शिक्षक जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव में ही आरोपी शिक्षक जगदीश के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। आरोप है कि सोमवार को बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक के घर गई थी। इस दौरान ट्यूशन में कोई अन्य बच्चा नहीं था। आरोपी शिक्षक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

बच्ची मौका पाकर शिक्षक के घर से भाग गई। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी शिक्षक को लेकर थाने आ गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
-
टॉफी देने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
टीपी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का रहने वाला करीब 65 वर्षीय पप्पू उर्फ भगत पैसों व टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाता था। आरोप है कि वह बच्ची के साथ अशोभनीय हरकतें करता था और दुष्कर्म का प्रयास करता था। आरोप है कि सोमवार को भी आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना की। आरोपी बच्ची को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी। मगर आरोपी घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इनका कहना है
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दूसरे को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें