धामपुर। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह धामपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। बृहस्पतिवार को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो नगीना मार्ग पर स्थित जंगल में ग्राम मिलक तखावली निवासी युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी आकाश कुमार उर्फ काले, विकास कुमार और अतर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद