फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को पुलिसकर्मी कर रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के एक नामी स्कूल की शिक्षिका के पिता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप लगाया कि उसकी शादीशुदा बेटी को एक पुलिसकर्मी ब्लैकमेल कर रहा है। अनैतिक कार्यों का दबाव बनाया जा रहा है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

मामला जिले के एक नामचीन स्कूल की प्रभारी शिक्षिका और पुलिसकर्मी से जुड़ा हुआ है। शिक्षिका के पिता ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि छह माह पहले किसी तरह पुलिसकर्मी ने उसकी शादीशुदा बेटी को बहला फुसला लिया। वह वीडियो कॉल, चैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बात करने का दबाव बनाता है। गिफ्ट भेजता है। शिक्षिका का परिवार बिखराव के कगार पर पहुंच गया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। बताया कि पुलिसकर्मी भी शादीशुदा है। ऐसे में उसने आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। एएसपी अनित कुमार का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें