बिनौली। दशलक्षण पर्व के संपन्न होने पर बिनौली में जैन समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में ही भगवान पारसनाथ की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। कोरोना संक्रमण के चलते दशलक्षण पर्व पर बिनौली में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को जैन समाज के चार पांच लोगों ने लॉक डाउन के नियमों का पालन कर श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भगवान पारसनाथ की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में ही छोटी छोटी झांकियों के साथ भगवान पारसनाथ की रथयात्रा का मंचन किया। पूजा अर्चना में पीयूष जैन, सन्नी जैन, शुभम जैन, ऋषभ जैन, अतुल जैन, धन्नेंद्र जैन, संयम जैन, प्रशांत जैन, पारस जैन आदि रहे।