बागपत। टीबी के मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए अब पंचायतों को गोद दिए जाएंगे, ताकि वह समय-समय पर मरीजों का ध्यान रख सकें। साथ ही उन्हें पोषण सामग्री दे सकें।
जिले में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय जिले में 2500 टीबी के मरीज हैं और उनका उपचार टीबी विभाग में चल रहा है। प्रदेश सरकार हर माह उन्हें एक हजार रुपये देती है और पोषण सामग्री भी दी जाती है, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके। अब मरीजों का ध्यान रखने के लिए पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दस-दस मरीज पंचायतों को गोद दिए जाएंगे, ताकि उनका ठीक से ध्यान रख सकें। इतना ही नहीं मरीजों को घर पर भी दवाई पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानों व सचिवों द्वारा हर माह मरीजों को पोषण सामग्री देने की व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। जिला समन्वयक मनीक्ष पांडेय ने बताया कि पंचायतों को टीबी के मरीजों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।