फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी चैंपियन करेंगे लोगों को करेंगे जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की पहचान करने के लिए 18 टीबी चैंपियन नियुक्त किए गए
विज्ञापन

जिला स्तर पर दिया जाएगा सेल्फ लर्निंग कोर्स का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टीबी के मरीजों की पहचान करने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में टीबी चैंपियन नियुक्त किया गया है। इन लोगाें को जिला स्तर पर टीबी के मरीजों को उपचार के लिए जागरूक करने के लिए सेल्फ लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक मरीज को अस्पताल लाने और मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर पांच सौ रुपये प्रोत्साहन के रुप में प्रदान किए जाएंगे। जिले में 18 टीबी चैंपियन का चुनाव किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की बीमारी को समाप्त करने के लिए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 2025 तक टीबी को समाप्त करने का प्लान तैयार किया गया है। लोगों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक करने और मरीजों का उपचार करने के लिए जिले में ब्लॉकवार टीबी चैंपियन चुने गए है। इन टीबी चैंपियन को सेल्फ लर्निंग कोर्स के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह टीबी चैंपियन अपने-अपने ब्लॉक का सर्वे कर टीबी के लक्षण वाले लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगे। सूची के आधार पर लोगों की जांच कर उपचार शुरू कराया जाएगा। मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर एक मरीज को पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि टीबी चैंपियन अपने स्मार्ट फोन में टीबी आरोग्य साथी एप इंस्टॉल करेगा। सेल्फ लर्निंग कोर्स पूरा होने पर टीबी चैंपियन मरीजों को समय से जांच और उपचार कराकर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। विभाग की ओर से जिले भर में 18 टीबी चैंपियन का चुनाव कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें