फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में तनीषा, अवनी, सविता, शिवानी ने बाजी मारी

Sat, 03 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
छपरौली के आर्य व्यामशाला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे की आर्य व्यायामशाला में शुक्रवार को जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया। वहां खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दांव पेंच दिखाए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुश्ती ट्रायल का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, संजीव खोखर व विकास प्रधान ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर किया। खिलाड़ियों ने कुश्ती में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 40 किलो में तनीषा, 43 किलो में अवनी खोखर, 46 किलो में सविता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
49 किलो में शिवानी, 53 किलो में पूर्वी तोमर, 57 किलो में रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर, सचिव सुनील राणा, नरेंद्र पहलवान, संजीव खोखर, रेफरी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें