स्लोगन, पेंटिंग और निबंध में दिखाई प्रतिभा
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में लोकतंत्र की थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रेरणात्मक संगीत, पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 12ब से तरूषी, कक्षा 10अ से खुशी राज, कक्षा 10ए से सोनम राजपूत का प्रयास सराहनीय रहा। स्लोगन लेखन-प्रतियोगिता में कक्षा 10 ब से समरीन, कक्षा 9 से प्रिंसी भारद्वाज, कक्षा 10अ से खुशी सचान ने अच्छे स्लोगन लिखे। प्रेरणात्मक गीत गायन-प्रतियोगिता में कक्षा 11 से गुंजन शर्मा, कक्षा 9 से विशाखा शर्मा व मुकुल कश्यप ने संबंधित विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने विचारों को रखा।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 से शिखा शर्मा, मानवी, रूपल चौहान ने निबंध लेखन कार्य किया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं कों बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। बबीता मलिक, ब्रिजेश, सुशीला शर्मा, आशा शर्मा और दिनेश शर्मा मौजूद रहे।