खेकड़ा। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ और आगरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आगरा स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 15वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप का 24 से 26 दिसंबर तक आयोजन हुआ। ताइक्वांडो संघ बागपत के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बागपत के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दो दर्जन से अधिक पदक जीते। मयंक, संस्कार वेदी, अभिमन्यु, शौर्य, कृष्णा, यश, जतिन, पंकज, ललित, विनती, हिमांशु, अभिनव, अंकित, शाइमा, वंशिका, अक्षिता और अंकुर ने स्वर्ण पदक, दिव्यांश, नमन, मयंक, वंशिका और जतिन, शौर्य, ललित, अंकित, अंकुर ने रजत पदक, अभिमन्यु, दिव्यांश, यश, कृष्णा, गुड्डू ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद बागपत को उप विजेता की ट्रॉफी दी गई। मंगलवार को खेकड़ा वापस लौटने पर देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, सोनू यादव, मोहन बेदी, धर्मेंद्र शर्मा, सोनू त्यागी, नीरज नैन, यशवीर धामा, अजीत यादव आदि शामिल रहे।