फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के माल सहित छह चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह बड़ागांव के जंगल में चोरों ने एक नलकूप से कृषि यंत्र चोरी किए थे। पुलिस ने सोमवार की रात में इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को बसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक छोटा हाथी टेंपो और उसमें लदी एक लोहे की हेरो और दो इंजन बरामद किए। आरोपियों में अजयपाल निवासी अहैड़ा और शहजाद व नईम निवासीगण रटौल है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात ही खेकड़ा कस्बे में काठा रोड से अंकित, कपिल निवासीगण घास मंडी खेकड़ा और सलमान निवासी डोरिया सोनपुर थाना सिमरा जनपद अररिया बिहार को दबोचा। ये तीनों चोर लोहे के सामान की चोरी करते है। इनके पास से लोहे के सरिये से भरे दो कट्टे और एक टुल्लू पंप बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें