फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पते रहे घायल, धक्के से स्टार्ट हुई एंबुलेंस

Sat, 27 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
सेना भर्ती दौड़ में गिरने से घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सेना भर्ती के आखिरी दिन एंबुलेंस व्यवस्था भी फेल हो गई। अभ्यर्थी इलाज के लिए तड़पते रहे। घायलों को अस्पताल तक ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस मंगानी पड़ी। एक अभ्यर्थी का पैर टूट गया, जबकि दर्जनभर से अधिक चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में मैदान के चारों ओर लगे पोल में उलझकर गिरे। कई को गंभीर चोटें लगी। अक्षय पुत्र रोहताश निवासी दोघट, राहुल पुत्र रोहताश निवासी छपरौली, अर्जुन पुत्र रामेश्वर, सादिक, नदीम समेत दर्जनभर घायल हुुए। राहुल का तो दौड़ के दौरान पैर टूट गया।

सेना के जवानों ने एंबुलेंस के कर्मचारियों को घायल अभ्यर्थियों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाने के लिए कहा तो एंबुलेंस बंद हो गयी। करीबन आधे घंटे तक चालू नहीं हो सकी। जिस कारण घायल अभ्यर्थी इलाज के लिए तड़पते रहे। बाद मेें सीएचसी से दूसरी एंबुलेंस बुलायी गयी और अभ्यार्थियों को सीएचसी उपचार के लिए ले जाया गया। मैदान के बीच में खड़ी एंबुलेंस को धक्के से स्टार्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें