फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम फेल, आपा खोने लगे लोग

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय के पीएनबी के बाहर लाठीचार्ज में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। सरकार के तमाम दावों के बावजूद लोग परेशान हैं। जो नियम निर्धारित किए गए उनका पालन भी नहीं हो पा रहा है। अब लोग आपा खोने लगे हैं। इससे बड़ी घटना हो सकती है। लगातार ड्यूटी कर रही पुलिस भी परेशान है।
विज्ञापन


केस-1ः- टीकरी कसबे में केनरा बैंक के मैनेजर को कुछ लोगों ने बाइक से टक्कर मारी। यही नहीं उन्हें बाइक से कुचलने का प्रयास किया गया। दोघट थाने में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज है।
केस-2 ः- ढिकौली गांव के ओबीसी बैंक के कर्मचारी को खट्टा गांव के पास बाइक सवार लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की। इस मामले की भी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

केस-3 ः- शहर के मेरठ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के गार्ड से मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया था। अन्य शाखाओं में रोज हंगामे के हालात बने हुए हैं।
केस-4 ः- शहर के शौकत मार्केट स्थित एसबीआई, पुसार स्थित केनरा बैंक और टीकरी समेत अन्य जगहों पर बैंकों में तोड़फोड़ के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस व्यवस्था बनाने में फेल हो रही है।

बहाल की जाए व्यवस्था
किशनपुर बराल। व्यापारियों की बैठक में नोटबंदी से उपजे हालात पर चिंता जाहिर की गई। बराल व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि व्यवस्था पटरी पर नहीं आने से व्यापारी चौपट हो गया है। केंद्र सरकार अव्यवस्था की जिम्मेदार है। रामकुमार, देवी सिंह, सुधीर, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें