फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंश में लंपी के लक्ष्ण दिखने से पशु पालन विभाग के अफसरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के आवारा गोवंश में लंपी रोग के लक्षण मिलने से पशु पालन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और गोवंश की जांच कर इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

नेहरू रोड पर खिरनी वाली गली में काफी समय से आवारा गोंवश घूमणे रहते हैं। सोमवार को गोंवश के शरीर पर लंपी रोग के लक्षण दिखाई देने पर लोगों ने पशु पालन विभाग को सूचना दी। काफी देर तक जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा, लोगों ने हंगामा किया। मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने पशु पालन विभाग को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पशु चिकित्साधिकारी बड़ौत डॉ. आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में गठित एक टीम मौके पर पहुंची। जांच में गोवंश में लंपी रोग के लक्षण प्रतीत हुए। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बीमारी पर काबू पाने के लिए गोवंश को इंजेक्शन लगाया गया है, यदि 24 घंटे बाद भी इस इजेक्शन से गोवंश को आराम नहीं मिलता तो खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। उधर गोवंश में लंपी के लक्षण मिलने पर पशु पालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें