फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की आठ करोड़ की लिमिट जारी

Sat, 11 May 2024 01:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयनित गांवों के लिए शासन ने नए सत्र के लिए आठ करोड़ रुपये की लिमिट जारी कर दी है। जिससे गांवों में स्वच्छता की मुहिम चलाकर कार्य किये जाएंगे और गांवों को स्वच्छ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च माह में वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्त होने पर शासन ने स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की लिमिट बंद कर दी गई थी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयनित गांवों के लिए जारी की गई लिमिट के आठ करोड़ रुपये शेष रह गए थे। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 शुरू हो चुका है तो गांवों में नए सत्र की कार्ययोजना भी बनाई जा चुके हैं। जिसके चलते स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के शेष कार्य इस सत्र में पूर्ण कराने के लिए शासन ने लिमिट जारी कर दी है। जिससे जिले के 115 गांवों में स्वच्छता पर काम किया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई के लिए उपकरण, ई-रिक्शा समेत अन्य सामान खरीदे जाएंगे।
-
गांवों में बनाए गए आरआरसी सेंटर
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयनित गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किया गया। जहां कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया गया तो पानी निकासी से लेकर साफ-सफाई पर काम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की शेष लिमिट जारी कर दी गई है। जिससे कार्य योजना के शेष कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। -अरूण अत्री, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें