फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में काफी संदिग्ध वोट्रिले, अब कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में फर्जी वोट बने होने की शिकायत पर जांच कराई गई तो यहां काफी संदिग्ध वोट मिले हैं। जिससे उन पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर इन वोटों को फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागज से बनवाया गया होगा तो ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, डीएम के पास यह शिकायत पहुंची है कि पिछले चुनाव में एक जन सेवा केंद्र संचालक ने फर्जी आधार कार्ड से वोट बनवाई थी। उस पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बागपत शहर में पिछले कई दिन से फर्जी वोट का मामला तूल पकड़ा हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र की चार हजार वोटों की सूची डीएम को सौंपी गई थी। जिनको फर्जी बताते हुए जांच कराने की मांग की गई थी। उनमें अधिकतर वोट प्राथमिक जांच में संदिग्ध मिले हैं, जिनकी अब यह जांच कराई जा रही है कि उनको किस आधार पर बनाया गया है। यह भी आरोप लगे हैं कि फर्जी आधार कार्ड के सहारे वोट बनी हुई हैं। अब यह जांच हो रही है कि जितनी संदिग्ध वोट मिली हैं, उनमें यहां से किसी अन्य जगह जाकर रहने वाले व मरने वालों के अतिरिक्त कितने लोग है। जिनकी यह जांच हो सके कि उनका वोट किस कागज के आधार पर बनाया गया है। जिनकी वोट बनवाने में आधार का इस्तेमाल हुआ है, उन आधार के फर्जी व सही होने की जांच होगी। जिससे सब कुछ सामने आ जाएगा। आधार व अन्य कोई कागज फर्जी मिलने पर सीधा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस तरह से फर्जी वोटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है।
जन सेवा केंद्र संचालक निशाने पर आया
नगर पालिका के पिछले चुनाव में एक जन सेवा केंद्र संचालक पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनके सहारे वोट बनाने का आरोप लगा था। वह जन सेवा केंद्र संचालक भी पुलिस व प्रशासन के निशाने पर आया हुआ है। उसके खिलाफ भी जांच कराकर कार्रवाई कराने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

बागपत में फर्जी वोटरों की शिकायत मिली थी, जिस पर जांच कराई जा रही है। उसमें जिनके भी आधार कार्ड व अन्य कागज फर्जी मिलेंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा यह भी पता कराया जाएगा कि किसने वह वोट बनवाई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।-राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें