फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा विद्यालयों का ब्यौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए जिले में विद्यालय का सर्वे पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अब परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों का ब्यौरा अपडेट किया जा रहा है। अब परिषद की ओर से मेरिट के आधार पर विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों का सर्वे और जियो टैगिंग कराई गई थी। जियो टैगिंग के लिए ब्लॉक पर छह टीम और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का ब्यौरा तैयार करने के लिए तहसील स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने विद्यालयों का सर्वे कर ब्यौरा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा दिया है। अब विद्यालयों की सर्वे रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। बुधवार तक सभी विद्यालयों का ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विद्यालयों की सर्वे रिपोर्ट अपलोड होने पर परिषद की ओर से मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों की सर्वे रिपोर्ट का ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मेरिट के आधार बोर्ड की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें