फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सीएचसी पर सप्ताह में दो दिन मिलेगी सर्जन की सुविधा

Thu, 16 Feb 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को अब सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सीएचसी पर सर्जन न होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सीएचसी पर ही सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लान तैयार किया है। अब सप्ताह में दो दिन सर्जन सीएचसी पर मरीजों की जांच कर इलाज करेंगे।
विज्ञापन

जिले में आठ सीएचसी हैं। इनमें बिनौली सीएचसी के अलावा किसी भी सीएचसी पर सर्जन की सुविधा नहीं है। सीएचसी पर सर्जन न होने पर यहां इलाज कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा था। मगर अब मरीजों को सीएचसी पर ही सर्जरी की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक सीएचसी पर सप्ताह में दो दिन सर्जन की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

सर्जन सप्ताह में दो दिन सीएचसी पर लोगों की जांच कर उनका इलाज करेंगे। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों को सीएचसी पर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के सप्ताह में दो दिन सर्जन की व्यवस्था का प्लान बनाया है। सर्जन सप्ताह में दो दिन सीएचसी पर लोगों का इलाज करेंगे। इससे लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ नही लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें