बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता केके आत्रेय ने बताया कि आज (रविवार) 132 केवी बिलोचपुरा लाइन का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा, इसलिए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र हर्सिया से निर्गत 33 केवी फीडर सुनेड़ा से पोषित होने वाले 11 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी। संवाद