बड़ौत। जिले में 17 अक्तूबर को भी खाद्यान्न का वितरण हो सकेगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की वितरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी, लेकिन अब शासन की ओर से 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक राशन विक्रेता से खाद्यान्न प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं।