फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सुन्हेड़ा की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय अंतर युवा मंडल विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सांकरौद गांव में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर युवा मंडल विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कबड्डी में सुन्हेड़ा की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। संजय चौधरी ने कहा कि खेलों में भी कॅरियर की अपार संभावनाएं है। कबड्डी प्रतियोगिता में सुन्हेडा की टीम प्रथम और सांकरौद की टीम दूसरे स्थान पर रही। रस्सा कसी में सांकरौद प्रथम और सुन्हेडा दूसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अजय, अंकुर और अजय पंवार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल दौड़ में लकी, गोलू व वंश और ऊंची कूद में निकुल, राज और आकाश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और टीशर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आंचल, सोनू धनकड़, रश्मि, प्रशांत धामा, नितीश भारद्वाज, कपिल, राज, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें