फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ामणि ग्रहण में अंगूठी जैसा दिखा सूर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दुर्लभतम सूर्यग्रहण देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे। सूर्य चमकदार अंगूठी जैसा दिखा। ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा छा गया। लोग मोबाइल में ग्रहण की तस्वीरें कैद करते नजर आए। मंदिरों में हवन यज्ञ किया गया। ग्रहण के बाद कपाट खोले गए और साफ-सफाई का कार्य किया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चूड़ामणि योग दिखना शुरू हो गया था। करीब ढाई से तीन घंटे तक ग्रहण हुआ। ग्रहण के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, पक्काघाट, शालिगराम, बागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर मेरठ रोड पर पूजा अर्चना की गई। उधर, अमीनगर सराय में शिव मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें