रमाला। जिवानी गेट के पास बुधवार की सुबह गन्ने से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को वन वे करके जाम खुलवाने का काम किया। ट्रक व गन्ने हटाने के बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
शामली निवासी अनफ जिवानी गन्ना सेंटर से ट्रक में गन्ना लादकर रमाला चीनी मिल जा रहा था। जिवानी गेट के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकरपलट गया। ट्रक चालक भी घायल होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग को वन वे करके जाम खुलवाया।