फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की सीओ-0238 को बदलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से गन्ने की सीओ-0238 में रोग अधिक लगने के कारण बदलने का फैसला लिया है। इसके स्थान पर सीओएलके 14201 और सीओएस 13235 के अलावा अन्य बीज की बुवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पांच साल तक बंपर पैदावार के साथ किसानों को पसंद आने वाली सीओ-0238 प्रजाति को बदलने की तैयारी की जा रही है। इस प्रजाति का उत्पादन 900 से 1000 क्विंटल/हेक्टेयर रहा। उत्पादन अच्छा होने के कारण अगेती प्रजातियों में प्रजाति किसानों को खूब भाई और रिकवरी अच्छी होने के कारण चीनी मिलों के लिए भी मुनाफे का सौदा रही।
गन्ना विभाग का कहना है कि इस प्रजाति में रोग अधिक लगने के कारण 30 से 35 फीसदी उत्पादन घटने के आसार हैं। इस साल सीओ-0238 बीमारियों की चपेट में है, दवाओं का प्रयोग करने के बाद भी बीमारी कम नहीं हो रही है। गन्ना विशेषज्ञों ने गन्ना विभाग से इस प्रजाति के स्थान पर दूसरी प्रजातियों की बुवाई का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

---
इन बीमारियों की चपेट में आई प्रजाति
सीओ-0238 प्रजाति के गन्ने में पोक्का बोइंग, लाल सड़न रोग, टॉप बोरर रोग अधिक बढ़ गया है। जिससे फसल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। तीनों ही रोग गन्ने के लिए बेहद खतरनाक है, दवाओं के इस्तेमाल से भी बीमारी दूर नहीं हो रही है। इसी के चलते इसे बदलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोट...
सीओ-0238 मेें बीमारियां बढ़ने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस बार इस प्रजाति को बदलने की तैयारी की जा रही है। - डॉ. अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें