सुधांशु धामा ने किया दिल्ली पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व
खेकड़ा (बागपत)। गांव सांकरौद की माटी के लाल एसीपी सुधांशु धामा ने रविवार को दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व किया। सुधांशु की इस उपलब्धि से ग्रामीणों में भारी खुशी है। शिक्षक राजपाल सिंह के पुत्र सुधांशु धामा आईपीएस में सेलेक्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर कार्यरत है। ग्रामीण मनबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, सतबीर सिंह, हरपाल सिंह, मुकेश, अमित, सुरेंद्र आदि ने खुशी जताई है।