फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिश्रम से प्राप्त होती है सफलता : सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह

Mon, 13 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम का फीता काटकर उद्धघाटन करते सांसद डा स
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिले से करीब 1400 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़ द्वारा विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। सांसद ने कहा कि युवा उत्सव का विषय पंच प्रण और इंडिया 2047 से है। पीएम मोदी की प्रेरणा से भारत 2047 में विश्व गुरु बन जाएगा।
आज इन युवाओं के सामने चार प्रतियोगिता रखी गई है। एक सबसे अच्छा भाषण कौन देगा, राष्ट्रनिर्माण मेंं युवाओं का क्या योगदान पर अच्छी कविता, अच्छी पेंटिंग व फोटोग्राफी कौन अच्छी कर सकता है। यह बागपत के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभाग कर युवा जनपद, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे और बागपत का नाम रोशन करेंगे। सफलता के लिए चार बातें महत्वपूर्ण हैं। एक कठोर परिश्रम करने की इच्छा होनी चाहिए, दूसरी जीवन में संतुलन होना चाहिए।
लक्ष्य बनाकर मेहनत करें और अपने गुरूजनों, बड़ों का सम्मान करते हुए किसी अच्छे व्यक्ति से प्रेरणा लेकर आगे बढे। डीएम ने कहा युवाओं को नए-नए क्षेत्रों में अपने कार्य कराने के अवसर प्राप्त होंगे। फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह व शाम योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
गायिका चंचल बंजारा, कंटेंट क्रिएटर वंश त्यागी भी मौजूद रहे। विधायक ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कि़या। मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप मौजूद रहे।

कॉलेज को जल्द विवि बनाने का दिया आश्वासन
डॉ. सत्यपाल सिंह ने महाविद्यालय को अति शीघ्र राज्य विश्वविद्यालय बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि इस संबंध में जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें