जौहड़ी गांव में सुभाष का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। भारतीय कृषि अनुसंधान दिल्ली द्वारा देहरादून में कराये नार्थ जोन स्पोर्ट्स खेलों में जौहड़ी गांव के सुभाष शर्मा की कबड्डी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों ने सुभाष का ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
देहरादून के राष्ट्रीय वन एकेडमी में 23 से 26 नवंबर तक चले इन खेलों में जौहड़ी के सुभाष शर्मा ने आईआई एफएस आर मोदीपुरम की ओर से अपनी कबड्डी टीम लेकर प्रतिभाग किया। उन्होंने हिसार की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में उनका करनाल की टीम के साथ संघर्ष पूर्ण मुकाबला हुआ। जिसमें सुभाष की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को गांव जौहड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुभाष का ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के डायरेक्टर आजाद सिंह पंवार, डॉ. आरपी मिश्रा, ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह, ओमकार शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, चरण सिंह, सोमपाल, राजपाल, राजेन्द्र सिंह, बालेश्वर, कृष्ण कश्यप, जुम्मा, वकील, रामकुमार, रामपाल, कपिल, धीरज आदि शामिल रहे।