बिनौली। पट्टी ढोलान के शिव मंदिर बिनौली में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का सोमवार को हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया।
कथा प्रवक्ता आचार्य राधारमन महाराज के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन में आहुतियां देकर धर्मलाभ उठाया। कथा प्रवक्ता ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण करने को ही संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म माना गया। समाज में हर मनुष्य को परोपकार की राह पर चलकर हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में ग्रामीणों ने प्रसाद लंगर ग्रहण किया। भंडारे में ग्राम प्रधान रेनू धामा, उपेंद्र प्रधान, गगन धामा, महेश धामा, सुरेश शर्मा, राजीव गोस्वामी, डॉ. देवदत्त शर्मा, लीलू चौहान, नकुल शर्मा, सौराज धामा, कुलवीर धामा, अशोक मौजूद रहे।