फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए एकाग्रता से करें पढ़ाई

Mon, 30 Jan 2023 02:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एकाग्रता स पढ़ाई करना जरूरी है। विज्ञान की परीक्षा की तैयारी करते समय चित्रों पर ध्यान देना भी अनिवार्य है। जीव विज्ञान में पुष्प व पौधों के लैंगिग जनन और वंशगति, विविधता की अच्छी तैयारी करने से ही परीक्षा मेंं अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। विशेषज्ञों का कहना है कि विज्ञान में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए व्याख्यान के साथ चित्रों का ज्ञान भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही छात्रों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा की तैयारी को लेकर कोई विशेषज्ञों से राय ले रहा है तो कोई खुद ही तैयारी में लगा है। ऐसे में विशेषज्ञ भी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञ भी अपनी राय दे रहे हैं।
श्री यमुना इंटर काॅलेज के जीव विज्ञान के शिक्षक अशोक बंधु का कहना है कि जीवन विज्ञान में व्याख्या के साथ चित्रों की भी अहम भूमिका होती है। चित्रों के बिना जीव विज्ञान की तैयारी अधूरी है। परीक्षा की तैयारी करते समय व्याख्या के साथ-साथ चित्रों का अभ्यास करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

जीव विज्ञान में पुष्प-पौधो के लैंगिग जनन, मानव जनन, जनन स्वास्थ्य, वंशागति एवं विविधता, मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव, जैव प्रोद्योगिकी, जैव विविधता के अध्याय काफी महत्वपूर्ण है। परीक्षा की तैयारी करते समय लघु व अतिलघु प्रश्नों पर भी विशेष ध्यान दें और चित्र बनाने का अभ्यास भी जरूर करें। इससे विज्ञान की परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें