बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है, ऐसे में घरों के आसपास व मोहल्ले में स्थित धार्मिक स्थलों में लगे स्पीकर से अनावश्यक ध्वनि छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है। छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन पर रोक लगाए जाने की मांग की।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं गत 22 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, सैकड़ों छात्र हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। अधिक से अधिक परीक्षा में अंक आएं, ऐसे में छात्र कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं, लेकिन छात्रों के घरों के आसपास व मोहल्ले में स्थित मस्जिद, मंदिर, मजार समेत गुरुद्वारा में लगे स्पीकर छात्रों की परीक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन पर रोक लगाएं जाने की मांग की।
- ये बोली छात्राएं
- मस्जिदों में लगे स्पीकर से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, परीक्षा के समय इन पर अंकुश लगाना चाहिए, ताकि छात्र की परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। - प्रिया उज्जवल।
- धार्मिक स्थलों में लगे स्पीकर पर या तो रोक लगे या फिर सुबह व शाम के समय केवल 10 से 15 मिनट का समय निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि छात्र पढ़ाई में प्रभावित न हो। - प्रिया उपाध्याय।
वर्जन- मस्जिद समेत अन्य जगहों पर स्पीकर लगाना प्रतिबंध है, यदि फिर भी कहीं लगा है और उसकी आवाज से लोग प्रभावित हो रहे हैं, या छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जांच कराकर रोक लगवाई जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।