संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएवी के छात्रों ने मंगलवार को बागपत शुगर मिल का भ्रमण किया। साथ ही मिल में गन्ना तौल के अलावा पेराई और चीनी बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने बताया कि भ्रमण में मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय और मिल के स्टॉफ ने छात्र-छात्राओं को गन्ना तौल के अलावा मिल के उपकरणों की जानकारी दी। प्रबंधक ने छात्रों को गन्ना पेराई के बाद गन्ने के रस से बनने वाले उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी।