फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत और सरूरपुर सीएचसी में हेल्थ एटीएम को उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों सीएचसी में राज्यमंत्री और विधायक निधि से 19.94 लाख रुपये से मंगवाए गए थे एटीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ौत और सरूरपुर कलां सीएचसी में दो महीने पहले 19.94 लाख रुपये से हेल्थ एटीएम जरूर लगवा लिए। मगर वह एटीएम अभी तक उद्घाटन के इंतजार में शुरू नहीं हो सके हैं। इससे मरीजों की जांच नहीं हो रही है और उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ौत और सरुरपुर कलां सीएचसी पर दो महीने पहले हेल्थ एटीएम लगवाए गए थे। दोनों मशीन पर राज्यमंत्री और विधायक निधि से 19.94 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई थी। सीएचसी पर मशीन शुरू होने पर लोगों को पांच मिनट में वजन, पल्स रेट, कार्डियक, रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, कॉलस्ट्राल, थायराइड, शुगर, ऑक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 23 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। लोगों को जांच कराने के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य एटीएम से मरीज को नियमित दिए जाने वाले भोजन की सूची भी मिलेगी। यह एटीएम लगे हुए दो महीने बीत गए हैं, लेकिन यह शुरू नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- दोनों सीएचसी पर स्वास्थ्य एटीएम स्थापित करा दिए गए हैं। जल्द ही दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मशीनों का उद्घाटन कराकर जांच शुरू कराई जाएगी। डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें