फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौवीं और 11वीं में छात्रों को निर्धारित तिथि के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 15 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषद ने नौवीं और 11वीं कक्षा में छात्रों के प्रवेश की तिथि निर्धारित कर दी है। निर्धारित तिथि के बाद विद्यालयों में छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यालयों में नौवीं और 11वीं में होने वाले प्रवेश प्रक्रिया पर अधिकारी नजर रखेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक प्रवेश प्रकिया पूरी करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश और ऑनलाइन पंजीकरण में मनमानी रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने समय सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार नौवीं और 11वीं में प्रवेश और ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त तक करने होंगे। पांच अगस्त के बाद 25 अगस्त तक कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले छात्रों को ही विद्यालयों में प्रवेश देकर उनका ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। प्रधानाध्यापक 26 अगस्त से पांच सितंबर तक विद्यालयों की चेक लिस्ट अपलोड करने के बाद 20 सितंबर तक छात्रों की चेक लिस्ट की जांच कर कमियों का संशोधन करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परिषद की ओर से जारी समय के अनुसार छात्रों का नामांकन और पंजीकरण कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें