फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विषय का पेपर आउट ऑफ सलेबस आने पर 700 से अधिक छात्र-छात्राएं परेशान

विज्ञापन
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा के बाद अर्थशास्त्र विषय का आउट ऑफ सलेबस पेपर दिख? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नई शिक्षा नीति के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीए प्रथम के द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र विषय में सवाल पाठ्यक्रम से बाहर आने पर लगभग छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दोबारा कराने के की मांग की। वहीं, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित अन्य कॉलेज ने कुलपति को इस मामले में पत्र भेजा है।
विज्ञापन

- ये बोलीं छात्राएं
- ककड़ीपुर गांव की छात्रा पूजा ने बताया कि पेपर को लेकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पेपर में बाहर से आए सवालों से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।
- श्रृष्टि ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के अर्थशास्त्र की परीक्षा थी, जिसमें 13 में से पांच प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर थे। जो बिल्कुल भी समझ नहीं आए, इसलिए उनकी परीक्षा सही नहीं हुई है।
- जौनमाना गांव की तनु भारद्वाज ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यह परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें सवाल नंबर 2, 3, 6, 9 व 10 सवाल विषय से बाहर सवाल आने पर बहुत से छात्रों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन

- ये बोली प्राचार्या
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनीता जैन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर बताया कि प्रश्न 2, 3, 6, 9, 10 विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए पाठ्यक्रम से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा दोबारा कराई जाए या फिर पाठ्यक्रम से बाहर आए प्रश्नों को ध्यान में देखते हुए मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें