फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन श्रद्वालुओं ने की भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना, उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर लोहिया बाजार में पूजा-अर्चना करते जैन श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर लोहिया बाजार में चल रहे पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन जैन श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना की और धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह श्वेतांबर मंदिर में भक्तांबर का आयोजन किया गया। प्रक्षाल के बाद भगवान शांतिनाथ की चंदन पूजा, अक्षत पूजा, फल पूजा, नैवेद्य पूजा, दीपक पूजन, धूप पूजन सहित आठ प्रकार की पूजा व शांति धारा की गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से चैत्यवंदन किया गया। सुंदर-सुंदर भजनों से जैन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान आरती व मंगल दीपक का सौभाग्य तेजपाल जैन, संजीव जैन, विमलनाथ भगवान की आरती का सौभाग्य अनुज जैन, अतुल जैन, विमलनाथ भगवान की मंगल दीपक की आरती का सौभाग्य रेणुका जैन, विशेष जैन, मणिभद्र भगवान की आरती का सौभाग्य सुभाष चंद्र जैन व अजय जैन को प्राप्त हुआ।
इसके अलावा सुभाष चंद जैन, अजय जैन, अनुज जैन, अशोक जैन, अश्वनी जैन,कपिल जैन, वंश जैन ने भी पूजा कर धर्म लाभ उठाया। शाम को तरुणी मंडल के द्वारा प्रतिक्त्रस्मण का आयोजन किया गया। इस दौरान लकी ड्रा भी निकाला गया। कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने में जुगमन्दर जैन, अमित जैन, आकाश जैन, प्रदीप जैन, बबली जैन, हर्ष जैन, राकेश जैन, लकी जैन, पर्स जैन, जैनम जैन, ओमप्रकाश, सरला जैन, कमलेश जैन, कविता जैन, क्षमा जैन, विमल जैन, लक्ष्मी जैन, सुनीता जैन, सुलोचना जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें