संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की सेवा योजना का छात्राओं और आचार्य सागर कन्या इंटर कालेज अमीनगर सराय की छात्राओं ने मंगलवार को बागपत चला बूथ की ओर अभियान के तहत नगर में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दस फरवरी को मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी निर्मला के निर्देशन में छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिल्पा, राखी गुप्ता, संजय सैनी, रामकिशोर, नितिन कुमार, राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं नैना, नीलम, आकांक्षा, रितु, चंचल, शिवानी, कुमकुम, काजल शामिल रहीं। उधर, आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज की छात्राओं में अनीता जैन, कमलेश जैन, अन्नू कौशिक, अनीता शर्मा, कविता सक्सेना मौजूद रहीं।