फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड एग्जीबिशन में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री देवी कॉलेज मेें आयोजित कार्यक्रम, मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन छपरौली रोड में शनिवार को बीएड विभाग के तत्वावधान में आर्ट एंड एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावियों को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक कपिल तोमर व डॉ. हर्ष बालियान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एग्जीबिशन में बीएड के छात्र-छात्राओं ने पोट डेकोरेशन, वॉल हैगिंग, कैंडल मेकिंग आदि आर्ट का प्रदर्शन किया। शिवांगी चौधरी ने वधू हत्या व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश पोस्टर प्रतियोगिता से समाज तक पहुंचाया। सुम्बूल ने पोस्टर के माध्यम से बाल मजदूरी रोकने, शिक्षा का प्रचार-प्रसार का चित्रण प्रस्तुत किया। शिप्रा तोमर, साक्षी, आंचल व स्वाति मलिक ने प्राकृतिक रंगों व मोतियों के पोट डेकोरेशन में प्रतिभाग किया। मेधावियों को डायरेक्टर कपिल तोमर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पूजा शर्मा, अलका शर्मा, प्रमोद तोमर, योगेश पंवार, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार व आलोक शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें