फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों ने दिवाली फेस्ट में लगाए स्टाॅल

Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। कस्बे की जीआरडी एकेडमी में दिवाली फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खाने पीने की सामग्री की स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक लता गुप्ता और थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत से बच्चों को अवगत कराते हैं। इस अवसर पर विद्यालय ने समारोह को सामाजिक उत्सव बनाने की कोशिश की। सरकार के मिशन शक्ति, वोकल फार लोकल, समृद्ध भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र नेगी ने प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विकास उनियाल, पूजा कांबोज, हेमलता बिष्ट, रेणुका आनंद, पूनम जोशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें