फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
जैन स्थानकवासी गर्ल्स कॉलेज में रैंपवॉक करती छात्राएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत समारोह और बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने तिलक लगाकर बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत। इसके उपरांत छात्रा निशा ने लोंग इलाइची गीत पर डांस किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। निर्णायक मंडल ने निशा चौधरी को प्रथम, आयुषी को द्वितीय स्थान दिया। मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में निकिता प्रथम और वर्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष की आजरा को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रथम, सलमा को द्वितीय व गजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अकादमी स्तर पर एमए कला की शबीना और शिल्पी को सम्मानित किया गया। एमए अंग्रेेजी में शिवानी जैन को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें