-मीतली के बागपत ग्लोबल कॉलेज में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव के बागपत ग्लोबल कॉलेज में बृहस्पतिवार को विदाई समारोह हुआ, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस माैके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप चौहान और पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। बीए फाइनल की छात्रा शालिनी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पायल और नाजिया को द्वितीय तथा असी को तृतीय स्थान के लिए नकद राशि व प्रतीक चिह्न दिए गए। इस दौरान प्राचार्य महेश्वरी यादव, प्रदीप दीक्षित, विपिन कुमार, साक्षी, मनोज कुमार, दीपा और अंशु पुंडीर उपस्थित रहे।